मंडला: छोटे रपटा पुल के पास नर्मदा नदी में डूबी महिला का पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपा, एक माह के अंदर तीन की डूबने से मौत
Mandla, Mandla | Jun 19, 2026 गुरुवार शाम छोटे रपटा पुल के पास नर्मदा नदी में डूबी महिला के शव का शुक्रवार 10 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतका की पहचान कृष्णा देशमुख (56) निवासी ग्राम सिंगोड़ी, जिला बालाघाट के रूप में हुई है। महिला की मौत के साथ ही एक माह में तीन की मौत हुई