हुज़ूर: भोपाल: ऐशबाग पुलिस ने गोकशी और हत्या के प्रयास के आरोपी को लोडेड पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2026 भोपाल के ऐशबाग पुलिस ने गोकशी और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार किया। लोडेड पिस्टल बरामद, ईंटखेड़ी में बदमाश पर की थी फायरिंग। गोलीकांड और गोकशी मामले में फरार बदमाश को ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।