बारा: जारी गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम
Bara, Allahabad | Oct 17, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में बीते दिन पूर्व मारपीट की घटना सामने आई थी,जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे,जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई थी,जबकि बीते कल बुधवार की देर रात को घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई,आज गुरुवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।