मुज़फ्फरनगर: मामूली विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर बेल्ट और लात-घूंसे चलते रहे, लोग बने तमाशबीन, वीडियो हुआ वायरल
कच्ची सड़क पर रविवार शाम मामूली सी बात को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला होने लगा। सड़क पर हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति ऐसी रही कि सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान तमाशबीन बने लोग मौके पर खड़े तमाशा देखते रहे।