मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड पर भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, सैकड़ों नागरिक बने लोकदल के सदस्य, वक्ता बोले- बूथ स्तर तक होंगे कार्यकर्ता
राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, प्रदेश सचिव संजय राठी और जिला उपाध्यक्ष ताहिर मिर्जा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।प्रदेश महासचिव हाजी जियाउर्रहमान ने कहा कि पहले हमें अपनी बूथ कमेटी मजबूत करनी होगी।