जलालाबाद: रघुनाथपुर गांव में पांच माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पांच माह की गर्भवती विवाहिता शीलू (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ माह पहले शादी समारोह में सोने के झुमके खोने के बाद शीलू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था