रॉबर्ट्सगंज: अवैध खनन से हो रही मौतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र में अवैध खनन से हो रही मौतों और हालिया हादसों के विरोध में शनिवार दोपहर 12 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि खनन हादसों में जिन परिवारों ने अपने बच्चों और परिजनों को खोया है, उनके दर्द की भरपाई केवल मुआवजे से नहीं हो सकती,आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत है।