गभाना: गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की जयंती
गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य भुवनेश सिंह ने भगत सिंह के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष को याद किया।