गंगापुर: गंगापुर सिटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण
राज्य सरकार के निर्देश अनुसार गुड गवर्नेंस के तहत अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवि वर्मा ने नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीन कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन कार्यालय समय पर आने के लिए सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया।