खलीलाबाद: नशे की हालत में सड़क किनारे अचेत मिला अज्ञात युवक, पीआरबी 6001 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कौवाटांड़ गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक नशे की हालत में अचेत मिला। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की पीआरबी 6001 मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजा। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस युवक की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।