कन्नौज: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया, कन्नौज के सभी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिल रहा भोजन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद कन्नौज के सभी विद्यालयों में पी.एम. पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना को पूर्ण पारदर्शिता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित किया जा रहा है। बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक स्तर पर सुदृढ़ निगरानी की जा रही है ।