शिवपुरी नगर: चरमराती व्यवस्थाओं के बीच शिवपुरी नपा को मिला नया मुखिया; एसडीएम आनंद सिंह राजावत को सौंपे 'कांटों के ताज'
शिवपुरी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल द्वारा जारी आदेश के बाद शिवपुरी नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री इशांक धाकड़ का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब नगर पालिका निगम मुरैना में सहायक आयुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।