खेरागढ़: जगनेर में आंधी-तूफान से हुआ भारी नुकसान, वीडियो हुआ वायरल
Kheragarh, Agra | May 15, 2026 विकासखंड जगनेर के गांव नगला मानिक चाचौंद में देर रात आए तेज आंधी-तूफान से भारी तबाही मच गई। आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए, जिससे कई घरों में दरारें आ गईं। वहीं बिजली के खंभे और तार टूटने से गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह 8 बजे नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिए हैं।