#Balrampur जिले में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी जी और जि.पं. सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी जी के निर्देशन में 'विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन' के तहत यहाँ पहाड़ी और ढलान वाले क्षेत्रों में 400 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच (Staggered Contour Trenches) का निर्माण किया जा रहा है।
सुनियोजित तरीके से खोदे गए इन ट्रेंचों में बारिश का पानी रुकेगा, जिससे ग्राउंडवाटर लेवल (भू-जल स्तर) तेज़ी से बढ़ेगा।
ढलान से बहने वाले पानी की गति कम होगी, जिससे उपजाऊ मिट्टी का कटाव रुकेगा।
पर्यावरण सुधार के इस महाभियान से स्थानीय ग्रामीणों व श्रमिकों को उनके गांव में ही वृहद स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
जल और प्रकृति को सहेजने की यह मुहिम न केवल आज के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित कल का निर्माण कर रही है। 🤝🌿
#catchtherain #jalshaktiabhiyan #waterconservation
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
@prdcggov
90 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 29, 2026