बारियातू थाना क्षेत्र के डाकादिरी ग्राम अंतर्गत वन भूमि एवं गैरमजरूआ भूमि में करीब 20 एकड़ में लगाया गया अवैध पोस्ता की खेती को बारियातू पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर नष्ट किया। यह अभियान सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक चली।थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।