बिलग्राम: सांडी में ओवरलोड बालू लदे चार डंपर किए गए जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026 हरदोई सवायजपुर के उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने शनिवार शाम सांडी के बरंडारी मोड़ पर कन्नौज से आ रहे बालू लदे चार ओवरलोड डंपरों को पकड़ा।जांच में दो डंपरों के कागजात अवैध पाए गए,जिसके बाद उन्हें सीज कर दिया गया। वहीं, अन्य दो डंपरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है कार्रवाई के दौरान दो चालक मौके से फरार हो गए,जिनके डंपर सांडी थाने में खड़े कराए गए हैं।