अनूपपुर: राखड़ के गुबार से घुट रही सांसें, बरगवां, अमलाई और किल्हौरी के लोग परेशान
अनूपपुर। बरगवां-अमलाई नगर परिषद क्षेत्र और ग्राम किल्हौरी के रहवासी अमरकंटक पावर प्लांट के राखड़ डेम से उड़ रही धूल और राख से परेशान हैं। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते राखड़ के गुबार बस्तियों तक पहुंच रहे हैं, जिससे घरों, दुकानों और सड़कों पर राख की परत जम रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ रही है।