कैराना: मोहल्ला खैलकलां में घर में घुसकर महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 20, 2024 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी मुबस्सिरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह रात के समय अपने घर पर थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही नौशाद, शाहरुख, मोहसिन और कादिर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।