सदर: अल्लापुर में लेबर चौराहे के पास दो दुकानों में लगी भीषण आग, कपड़े और फोटोस्टेट की मशीनें जलकर राख
Sadar, Allahabad | Nov 7, 2026
प्रयागराज के अल्लापुर में शनिवार सुबह 9:30 बजे लेबर चौराहे के पास दो दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। एक दुकान कपड़े और दूसरी फोटोस्टेट की थी।आग से दोनों दुकानों में रखा सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसरों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।