फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में शंकरपुर घाट से दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Jun 19, 2026 पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में थाना फतेहाबाद पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर घाट क्षेत्र से दबोचा गया। थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने जानकारी दी।