टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के दो गांव आरोपुर व टनकुप्पा में बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, तीन पर FIR दर्ज
Tan Kuppa, Gaya | Jan 27, 2024 थाना क्षेत्र के आरोपुर व टनकुप्पा में बिजली विभाग ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान। इस क्रम में तीन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। विधुत विभाग के जेई ने पकड़े गए तीनों उपभोक्ताओं के उपर 32हजार 339 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही टनकुप्पा थाना में एफआईआर दर्ज कराया।