दतिया नगर: रतन रॉयल इन में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी दतिया का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सपन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संपन्न सत्र में आए सभी अतिथियों ने महापुरुषों पुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वर्ग प्रारंभ किया । प्रशिक्षण वर्ग की समापन में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया मुख्य रूप से मौजूद रहे.