धोरैया: बिजली चोरी को लेकर बैजनाथपुर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ कनीय अभियंता ने धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Dhuraiya, Banka | Apr 13, 2026 बिजली चोरी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाते हुए आपूर्ति प्रशाखा सकहारा के कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने बैजनाथपुर गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी को लेकर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे कनीय अभियंता ने बताया कि बैजनाथपुर गांव निवासी सलान मंसूरी पर 69398 रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है.