कटघोरा: दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में लूट, मिर्च पावडर छिड़ककर और चाकू मारकर भागे लुटेरे, देशी कट्टा व बाइक बरामद
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया गया। इस वारदात से स्थानीय लोगों में सनसनी व्याप्त है। मौके पर टीआई एम बी पटेल सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन लोग राज ज्वैलर्स पहुंचे।