बीकानेर: बीकानेर पुलिस की नई पहल, सड़क हादसों में त्वरित मदद के लिए रेस्क्यू वाहनों को किया रवाना
बीकानेर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकानेर पुलिस ने विशेष रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत की है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन सड़क हादसों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि किसी भ