प्रतापगढ़: अंबेडकर चौराहे पर भीषण आग, मूर्ति आंशिक रूप से झुलसी, पुलिस ने पाया आग पर काबू
सिविल लाइन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने अंबेडकर की मूर्ति को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शौक इंचार्ज ने बुधवार शाम 7:30 बजे बताया की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरीके की जनहानि नहीं हुई है।