प्रतापगढ़: पेंडरा गांव के अधेड़ को जहरीले जंतु ने काटा, इलाज के लिए कराया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के पेंडरा गांव निवासी रामकिशोर बुधवार की शाम करीब 5:30 बजेअपनी भैंस लेकर खेतों की तरफ चराने के लिए गए थे। इस दौरान मेड पर उनके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए ।जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जहरीले जंतु के काटने से घर आने पर उन्हें चक्कर आने लगे।