सहारनपुर: SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे किसान, हत्याकांड, फर्जी मुकदमों और अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
सहारनपुर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई।