किसानों के लिए ‘कृषक समृद्धि योजना’ और ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ
मिर्जापुर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ और ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया। मिर्जापुर में जिला सहकारी बैंक सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कृषक समृद्धि योजना के तहत पांच लाभार्थियों और सीएम युवा रोजगार योजना के पांच लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए गए। योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को एलडीबी के माध्यम से 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
वहीं भारत टैक्सी सेवा के माध्यम से सहकारी मॉडल पर यात्रियों को परिवहन सुविधा और चालकों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही गई।
#MirzapurNews #KisanSamriddhiYojana #BharatTaxi #YogiAdityanath #Mirzapur #TodayMirzapur