गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
मिर्जापुर, 23 सितंबर। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की।
डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों व नगर निकायों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कार्यालयों में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व सर्वधर्म प्रार्थना, घंटाघर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी तथा विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण होगा।
#MirzapurNews #GandhiJayanti #DM_Mirzapur #PawanKumarGangwar #SwachhtaAbhiyan #TodayMirzapur