चाईबासा: नेलसम एयोन बागे ने संभाला कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के 26वें आयुक्त बने
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी नेलसम एयोन बागे ने आज सिंहभूम “कोल्हान” प्रमंडल, चाईबासा के 26वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी हैं।पदभार ग्रहण करने के बाद श्री बागे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोल्हान प्रमंडल के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगी।