चूरू: टाउन हॉल में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, 534 का हुआ प्रारंभिक चयन
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बेरोजगार युवाओं की भारी भागीदारी रही। करीब 750 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें से 534 का प्रारंभिक चयन विभिन्न कंपनियों ने किया।