चूरू: रतननगर क्षेत्र से विद्युत लाइन के उपकरण चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू की रतननगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विद्युत लाइन के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जयपुर के झोटवाड़ा निवासी राकेश कुमार तथा कालवाड़ निवासी शक्तिमान और शंकरलाल नटवाड़िया के रूप में हुई है। इस गिरोह ने हाल ही में गांव जसरासर स्थित विद्युत संयंत्र से उपकरण चोरी किये थे।