चूरू: बस स्टैण्ड पर यात्रियों से बदसलूकी कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू बस स्टैण्ड पर यात्रियों से बदसलूकी और झगड़ा करने पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे एसडीएम बृजेन्द्र सिंह के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना के एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने गुरुवार शाम जानकारी देते हुए बताया की गश्त के दौरान सूचना मिली कि बस स्टैण्ड पर एक युवक यात्रियों से उलझ रहा है।