अशोक नगर: जिले में बदला मौसम, तेज हवा के बाद 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश
अशोकनगर जिले में सोमवार को शाम 5 30 बजे अचानक मौसम बदल गया। सुबह से भीषण गर्मी के बाद शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। यह आंधी 15 मिनिट तक चली। इसके बाद करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। आंधी और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सोमवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।