दतिया नगर: अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, ज़िला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
करारी ग्राम निवासी रचना अहिरवार पत्नी सुनील अहिरवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रचना अहिरवार किसी के साथ चिरूला जा रही थी, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घ