सागर नगर: फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी: कलेक्टर ने आईएमए, अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों के साथ की बैठक
कलेक्टर संदीप जी आर ने फर्जी , झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न डॉक्टर्स , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर और अस्पताल संचालकों के शनिवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बैठक की। कलेक्टर ने अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए, इस संबंध में मार्क ड्रिल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।