सागर नगर: एलिवेटेड कॉरिडोर पर रील बनाते समय झील में गिरी युवती, बाज़ स्क्वाड व राहगीरों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया
झील के बीचों बीच बने एलिवेटेड कॉरिडोर पर दोपहर के वक्त केसली निवासी एक 19 वर्षीय युवती इंस्टाग्राम रील बना रही थी तभी रील बनाते-बनाते उसका मोबाइल हाथ से छूट गया और मोबाइल बचाने के चलते युवती झील में गिर गई। इसके बाद मौके पर पहुंची बाज़ स्क्वाड और राहगीरों की मदद से युवती को पानी से बाहर निकाला गया।गनीमत यह रही के समय रहते युवती को देख लिया गया।