सागर नगर: रहली में नट समुदाय के दो गुटों में विवाद, एक पक्ष के सात लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
रहली में नट समुदाय के दो पक्षों में पुरानी बुराई को लेकर 10 अप्रेल को जमकर विवाद हुआ था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना में एक पक्ष के 7 लोग गंभीर घायल हुए हैं।जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं सभी का इलाज जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वही रहली पुलिस ने आरोपी पक्ष के 7 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।