गुना नगर: गुना में निजी स्थान पर मीना समाज ने मनाई मीनेश जयंती, भगवान विष्णु के पहले अवतार मत्स्य भगवान का किया पूजन
गुना में मीना समाज ने एक निजी स्थान पर भगवान मीनेश की जयंती मनाई। मीन सेना प्रमुख जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज मीना, प्रदेश मंत्री बीएस मीना ने बताया, मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है दैत्य हयग्रीव का वध करने मत्स्य अवतार लेकर भगवान विष्णु ने वेदों की रक्षा की थी। कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों पर भी परिचर्चा की गई।