गुना नगर: गुना में 6 महीने से भटक रहे एक मानसिक कमजोर युवक को वरदान सेवा समिति ने भेजा विशेष आश्रम शिवपुरी, परिजनों की हुई पहचान
गुना में 6 महीने से लावारिस घूम रहे एक मानसिक कमजोर युवक को वरदान सेवा समिति ने विशेष आश्रम शिवपुरी भेजा है। समिति के प्रमोद भार्गव ने बताया, अस्पताल में उपचार कराने पर पता चला कि वह लकवाग्रस्त है। खोजबीन के बाद युवक का नाम लालाराम जाटव पता चला है। उसके परिजन भी शिवपुरी जिले के आरी गांव में रहते है। जल्द ही परिजनों के पास लालाराम जाटव को भेज दिया जाएगा।