गुना नगर: पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंधिया पार्क में रजक महा समाज संगठन की हुई बैठक, नवीन कार्यकारिणी की गई घोषित
गुना में पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंधिया पार्क में रजक महा समाज संगठन की बैठक हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया ने बताया, नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। महिला टीम में संभाग और महिला जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। नवीन लोगों को कार्यकारिणी में शामिल कर दायित्व दिए गए। बैठक में संभाग और जिला स्तरीय संगठन से जुड़े लोग बैठक में शामिल हुए।