गुना नगर: मुंबई में हुई नेशनल ओलंपियाड चैंपियनशिप में गुना के छात्र नमन ने जीता फर्स्ट प्राइज
मुंबई में हाल ही में हुई नेशनल ओलंपियाड चैंपियनशिप में गुना के छात्र नमन ने पहला प्राइज जीता है। 14 अप्रैल को गुना पहुंचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जज्जी बस स्टैंड पर छात्र का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने बताया, गुना के लिए गौरव की बात है। गुना के छात्र नमन ने नेशनल ओलंपियाड चैंपियनशिप में फैला स्थान प्राप्त किया है।