गुना नगर: खंडेश्वरी मंदिर के पास हाईवे पर कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई पुलिस चौकी के तहत खड़ेश्वरी मंदिर के पास हाईवे पर कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर मार दी। परिजनों ने जिला अस्पताल में 14 अप्रैल को बताया, गेहूंखेड़ी के किसान दौलत सिंह की मौत हो गई। कुंभराज मंडी में धनिया बेचने जा रहे थे। पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर चालक को पकड़ लिया है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।