सदर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरामणि देवी का निधन, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | May 23, 2026 ग्राम रूपपुर, जिला भभुआ (बिहार) निवासी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 94 वर्षीय श्रीमती हीरामणि देवी का आज दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित रोमा अपार्टमेंट आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम यात्रा में शामिल होकर कंधा भी दिया।