हज़ारीबाग: हज़ारीबाग में संस्कृत विभाग बंद किए जाने के विरोध में निकली पदयात्रा, सौंपा मांग पत्र
हज़ारीबाग में संत कोलम्बा महाविद्यालय और के-बी महिला महाविद्यालय के संस्कृत विभाग बंद किए जाने और नामांकन प्रक्रिया रोकने के विरोध में गुरुवार को एक बजे विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्कृत प्रेमियों ने पदयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने संस्कृत विभाग को पुनः शुरू करने और नामांकन बहाल करने की मांग की