रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मुलाकात की और उनको बताया कि नजूल भूमि पर नए बिजली कनेक्शन की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा नजूल भूमि पर जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा नए बिजली कनेक्शन के लिए नक्शा पास मांगा जा रहा है जबकि नजूल पर नक्शा पास ही नहीं होता है।