रुन्नी सैदपुर: नदी में भाई का हाथ थामे था, डूबने से हुई मौत
रून्नीसैदपुर के सैदपुर घाट पर सोमवार को लखनदेई नदी में करीब सात वर्षीय शिवा कुमार लापता हो गया। शिवा अपने नौ वर्षीय बड़े भाई आदित्य के साथ नदी किनारे गया था। पानी छूने के दौरान पैर फिसलने से शिवा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए आदित्य ने नदी में उतरकर उसका हाथ पकड़ लिया। तेज बहाव के बीच आदित्य भी डूबने लगा। इसी दौरान उसे बांस का सहारा मिल गया, लेकिन