जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
होडलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
सोरों, कासगंज। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत होडलपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के महिला एवं पुरुषों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा (पंडा जी), नगर उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाखन सिंह ने की, जबकि सभी अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान विजय कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मनीष कुशवाहा, सुनील कुमार, गंगा सिंह, महावीर सिंह, रामावतार, गोपाल, कालीचरण, हेम सिंह, संजीव शर्मा, पं. सुभाष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।