मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल पर आंगनवाड़ी आशाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
आंगनवाड़ी आशाओं के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित अनुभवी ट्रेनर द्वारा राज्य सरकार की जनहित कार्य योजनाओं के प्रचार प्रसार क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के समस्त 226 आंगनबाड़ी की आशाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जीत कुमार गुर्जर भी मौजूद रहे।